फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दीपोत्सव से पहले सजने लगी अयोध्या

Thu, 29 Oct 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
राम की पैड़ी पर छतरी पर म्यूरल से की गई चित्रकारी।  
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी एक बार फिर त्रेतायुग की अनुभूति कराने के लिए तैयार हो रही है। कहीं घाटों को संवारा जा रहा है तो कहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए मंच आकार ले रहे हैं। दीपों के महापर्व से पहले रामनगरी के कोने-कोने को सजाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

राम की पैड़ी पर तैयारियों की रौनक साफ दिखाई देने लगी है। यहां लाल कारपेट बिछा दिया गया है। सरयू की धारा के किनारे घाटों से सिल्ट हटाने का काम पूरा हो चुका है। लेजर शो और प्रोजेक्शन मैपिंग के लिए 300 फीट लंबी विशाल स्क्रीन तैयार की जा रही है।
रामकथा पार्क के आसपास भी तैयारियां तेज हो गई हैं। विशिष्ट अतिथियों के आगमन को देखते हुए पार्क के पास अस्थायी हेलीपैड का निर्माण पूरा कर लिया गया है। प्रमुख मार्गों और प्रवेश स्थलों को उत्सवी स्वरूप देने के लिए तोरण द्वार बनाए गए हैं। रामपथ की रेलिंग को चमकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें