फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चोरों ने बैंक में लगाई सेंध, नहीं खोल पाए लाॅकर

Mon, 29 Sep 2025 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
महबूबगंज। महबूबगंज बाजार में रविवार रात चोरों ने बैंक में सेंध लगा दिया और पुलिस को भनक तक नही लगी। गनीमत रही कि चोर लॉकर नही खोल पाए। हालांकि चोर की तस्वीर बैंक के सीसीटीवी में कैद हो गई। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महबूबगंज बाजार के पूर्वी छोर पर बड़ौदा पूर्वी यूपी ग्रामीण बैंक स्थित है। बैंक से बमुश्किल 100 मीटर पर स्थायी पुलिस चौकी है। बावजूद इसके चोर बैंक के पीछे सेंध काटकर बैंक में प्रवेश कर गए लेकिन लॉकर नहीं खोल पाए। दो दिन पहले इसी क्षेत्र के भिटौरा में चोरी का प्रयास किया गया था। महबूबगंज चौकी क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं घट चुकी हैं। थानाध्यक्ष शारदेंदु दूबे ने बताया कि मैनेजर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जा रहा है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें