फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: निर्माणाधीन गेट तोड़कर घर में घुसे, लाठी-डंडों से किया हमला

Mon, 06 Oct 2025 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। निर्माणाधीन गेट तोड़कर घर में घुसे विपक्षियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें कई लोगों को चोटें आईं हैं। एक महिला बेहोश हो गई। अदालत के आदेश पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

इनायत नगर के उरुवा वैश्य गांव निवासी विनोद कुमार ने एसीजेएम तृतीय न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही निवासी बृजलाल, मिट्ठू लाल, बदलू राम, राधा, कांति व एक अन्य बीते पांच अगस्त को गालियां देते हुए निर्माणाधीन दीवार में लगे गेट को तोड़कर घर में घुस आए।
उन्हें व परिवारीजनों को लाठी-डंडे व लात-घूंसे से मारने लगे।शोर मचाने पर गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मारपीट में मां व भाई की पत्नी चांदनी को गंभीर चोटें आईं हैं। चांदनी बेहोश हो गई। पुलिस सहायता के लिए 112 डायल किया। चांदनी को बेहोशी की हालत में पुलिस सीएचसी हैरिग्टनगंज ले गई, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चांदनी 10 दिनों तक भर्ती रही। उसी दिन थाना इनायत नगर में शिकायत की। चार दिन बीतने पर भी कार्रवाई न होने पर ऑनलाइन व 21 अगस्त को एसएसपी से शिकायत की। फिर भी कार्रवाई नहीं हुई।
अदालत ने सुनवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश इनायत नगर पुलिस को दिया। थाना प्रभारी इनायत नगर रतन शर्मा ने बताया कि अदालत के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें