फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: किशोर अपचारियों के शैक्षिक और कौशल ज्ञान का होगा सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला कारागार के सभी किशोर अपचारियों का उनकी उम्र के अनुसार शैक्षिक और कौशल ज्ञान का आधारभूत सर्वेक्षण कराया जाएगा। प्रत्येक अपचारी की प्रोफाइल भी तैयार होगी। इसके अनुरूप उनके शैक्षिक व कौशल उन्नयन के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसका बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराते हुए प्रत्येक अपचारी के शैक्षिक व कौशल ज्ञान में सुधार लाने के प्रयास होंगे।
विज्ञापन

यह निर्देश डीएम नितीश कुमार ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार के औचक निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधीक्षक यूपी मिश्र को दिए। इस दौरान एसएसपी राजकरन नय्यर भी मौजूद रहे। डीएम ने सबसे पहले पाकशाला का निरीक्षण किया। यहां की व्यवस्थाओं के संबंध में जेल के अधिकारियों को दिशा–निर्देश दिए। इसके बाद किशोर बैरक पहुंचे। जेल प्रशासन की ओर से किशोर अपचारियों के कौशल विकास और उनके शैक्षणिक उन्नयन के लिए किए जा रहे प्रयासों व इस संबंध में भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा।

अपने सवालों का जेल के अधिकारियों की ओर से संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने वरिष्ठ अधीक्षक को जेल नियमावली के अनुरूप जेल में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने की हिदायत दी। इस दौरान जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक यूपी मिश्र, जेलर गिरीश कुमार व जेके यादव, डिप्टी जेलर व कौशल विकास की नोडल अधिकारी समीरा अंसारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें