फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अस्पताल में बाहरी व्यक्ति ने मरीज को लगाया इंजेक्शन

Thu, 30 May 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी में एक बाहरी व्यक्ति मरीजों को इंजेक्शन लगाता नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। किरकिरी होने के बाद अस्पताल प्रशासन अब एक्शन में आया है। प्रमुख अधीक्षक ने मामले की जांच बैठाई है और टीम को अविलंब आख्या देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दलालों की सक्रियता हर समय आम है। रात में तो यह दलाल और सक्रिय हो जाते हैं। इनमें ज्यादातर तो चिकित्सक की खातिरदारी और आवभगत करके मरीजों का इलाज भी करने लगते हैं। मरीज भी इन्हें अस्पताल का कर्मचारी समझकर भरोसा कर लेता है और बाहर से महंगी दवाएं आदि खरीद लाता है, जिसमें इनका व ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक, फार्मासिस्ट आदि का कमीशन भी होता है।
यह गोरखधंधा काफी समय से चल रहा है। बृहस्पतिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें बाहरी व्यक्ति मरीज को इंजेक्शन तक लगा रहा है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. उत्तम कुमार ने बताया कि एक वीडियो संज्ञान में आया था। मामले की जांच कराकर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें