फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अवैध वसूली का आरोप लगा कर किया हंगामा

Mon, 26 May 2025 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज में मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर सोमवार को हंगामा किया। आरोप लगाया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और रेबीज इंजेक्शन जैसी सेवाओं के लिए अवैध रूप से पैसे वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन


एक तीमारदार ने बताया कि हमसे अल्ट्रासाउंड के लिए 100 रुपये लिए गए। जबकि हमें बताया गया था कि यह सुविधा मुफ्त है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति ने आरोप लगाया कि रेबीज इंजेक्शन के लिए 50 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। बल्दीराय से आए एक मरीज ने एक्सरे के लिए 100 रुपये व इंजेक्शन लगाने के लिए भी 20 रुपये लेने का आरोप लगाया है।


इस बारे में अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट राम आशीष ने बताया कि अल्ट्रासाउंड, ईसीजी और एक्स-रे के लिए पर्चियां काटी जाती हैं। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इन सेवाओं के लिए शुल्क क्यों लिया जा रहा है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रवि पांडेय ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा पूरी तरह मुफ्त है। यदि किसी से पैसे लिए गए हैं तो जांच कराएंगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। ऐसी अनियमितताओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें