फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भारतीय ज्ञान परंपरा में है 16 संस्कारों का वर्णन

Sat, 21 Feb 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन शनिवार को श्रीराम शोध पीठ सेमिनार हॉल में हुआ। रोल ऑफ इंडियन नॉलेज सिस्टम फॉर अचीविंग द गोल ऑफ इंडिया 2047 विषयक इस संगोष्ठी के समापन सत्र में सहायक नगर आयुक्त गुरुप्रसाद पांडेय मुख्य अतिथि और प्रो. रमेश कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था ऋषि परंपरा पर आधारित रही है, जिसकी जड़ें वेदों में हैं। भारतीय ज्ञान प्रणाली ने परिवर्तनशीलता की शक्ति को विश्व में सबसे पहले पहचाना।
विशिष्ट अतिथि ने कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था केवल जानकारी अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और आत्म-साक्षात्कार का मार्ग है। डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में 16 संस्कारों का विस्तृत वर्णन मिलता है जिसमें भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में सोलह संस्कार केवल रीति-रिवाज नहीं हैं, बल्कि एक व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक के आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक विकास के मील के पत्थर हैं।
विज्ञापन

समन्वयक डॉ. विनोद चौधरी ने बताया कि 100 से अधिक शोधार्थियों ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा व्यक्ति को केवल रोजगार योग्य नहीं, बल्कि जीवन योग्य बनाती है। इस अवसर पर प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल प्रो. संग्राम सिंह, डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, डॉ. अनिल कुमार यादव, डॉ. राणा रोहित, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें