फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 24 करोड़ की लागत से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय

Sat, 21 Feb 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रुदौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकास खंड मवई के ग्राम पटरंगा और पूरा बाजार के भदौली बुजुर्ग में 24 करोड़ रुपये की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण होगा। हाल ही में प्रदेश सरकार ने इस परियोजना को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। सरकार का लक्ष्य इन स्कूलों को केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर विकसित कर ग्रामीण बच्चों को शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

यह विद्यालय लगभग 15.33 एकड़ (62060 वर्ग मीटर) क्षेत्रफल में तैयार होगा। यहां प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक कुल 30 कक्षा कक्ष संचालित होंगे, जिनमें 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं को शिक्षा दी जाएगी। जहां आधुनिक भवन, स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, खेल मैदान सहित अन्य सुविधाएं लैस होंगी। इसके अलावा गांव से बच्चों को लाने ले जाने के लिए बस सुविधा भी होगी।

पूरा और मवई के इन गांव के बच्चों को मिलेगा लाभ
पटरंगा में बनने वाला मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड बनाएगा। इस विद्यालय से ग्राम पंचायत पटरंगा के साथ सुल्तानपुर, नगरा, नूरपुर, मखदूमपुर, पतुलकी, बढ़नपुर, कोटवा और रसूलपुरकला के बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा। भदौली बुजुर्ग में दूसरा मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में विकसित किया जाएगा। इससे भदौली, सरोरा, खजुरावर, ज्ञानापुर, मुमताजाबाद, द्वारिकापुर, फतेहपुर, डड़वा, पलिया सहित अनेक गांव के बच्चों को फायदा होगा। बीएसए लालचंद ने बताया कि पटरंगा स्थित एक विद्यालय का टेंडर पूरा हो चुका है, भदौली बुजुर्ग स्थित विद्यालय का प्रस्ताव प्रक्रिया में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें