अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जब्त की गईं चार पहिया गाड़ियों को रिलीज करने के लिए वाहन स्वामी रवींद्र कुमार और अभिषेक की ओर से अदालत में प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों पर शुक्रवार को सुनवाई पूरी हो गई। विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट रजत वर्मा ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद पत्रावली आदेश के लिए सुरक्षित रख ली। अदालत ने आदेश पारित करने के लिए 12 अक्तूबर की तारीख नियत की है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में आरोपी अनुकल्प मिश्रा की निशानदेही पर जब्त की गई कार को रिलीज कराने के लिए वाहन स्वामी रवींद्र कुमार ने अर्जी दाखिल की है। वहीं, चढ़ावा चोरी के आरोपी रमा शंकर मिश्रा की निशानदेही पर जब्त की गई कार को रिलीज कराने के लिए वाहन स्वामी अभिषेक ने अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है।