फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पिटाई के एक हफ्ते बाद चोरी के आरोपी की मौत

Mon, 21 Jul 2025 09:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। क्षेत्र के गंगापुर में चावल चोरी के आरोप में युवक ओमकार (35) की पड़ोसियों ने पिटाई कर दी। पंचायत में तय जुर्माने का रुपया लेने वह अपने पिता के पास गुरुग्राम गया था। वहां उसकी मौत हो गई। रविवार रात में शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने केस दर्ज करने की मांग को लेकर शव उठाने से मना कर दिया। काफी देर तक गहमा-गहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

बताया गया कि 11 जुलाई की शाम गांव के राजेंद्र और वंशराज के घर से चावल चोरी के आरोप में ओमकार को पकड़ लिया गया। इसके बाद कई लोगों ने ओमकार की पिटाई की। वंशराज ने केस दर्ज कराने की धमकी दी तो उसने सुलह-समझौता की और पांच हजार रुपये देने की सहमति दी। रुपये लाने वह 15 जुलाई को भाई दिनेश के साथ पिता रोशनलाल के पास गुरुग्राम गया।
16 जुलाई को पिता के साथ वह कैटरिंग का काम करने गया। वहां वह बेहोश हो गया तो अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीटी स्कैन में उनके सिर में खून जमा बताया गया, जिसके ऑपरेशन में एक लाख रुपये खर्च बताया गया। परिजन उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ ला रहे थे, लेकिन आगरा के पास उनकी मौत हो गई। सोमवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। समझा-बुझाकर पुलिस ने उन्हें शांत कराया। थाना प्रभारी संदीप त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें