फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कई न्यायिक अधिकारियों के कार्य क्षेत्र बदले

Wed, 04 Feb 2026 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दीवानी न्यायालय में बुधवार को कई अदालतों के पीठासीन अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। अभी तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रहे अनिल कुमार वर्मा को अपर सत्र न्यायाधीश सप्तम बनाया गया है। उनके स्थान पर पूर्णकालिक सचिव के रूप में रंजिनी शुक्ला को पदभार दिया गया है।
विज्ञापन

सिविल जज सदर के पीठासीन अधिकारी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय पद पर रहे प्रत्यूष आनन्द मिश्रा को बनाया गया है। वहीं जेएम तृतीय की कोर्ट पर रहीं मजिस्ट्रेट सोनल उपाध्याय को सिविल जज हवेली की अदालत का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार रूपाली सिंह को सिविल जज (जू/डि) एफटीसी, शिवांगी त्रिपाठी को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत के पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही शिवांगी त्रिपाठी को किशोर न्याय बोर्ड का प्रधान न्यायाधीश भी बनाया गया है। सिविल जज (जू/डि) सदर रहे प्रद्युम्न सिंह को न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, एफटीसी (जू/डि) रहे आशुतोष सिंह को न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय की कोर्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निवेदिता सिंह को एफटीसी (महिला) की अदालत का पीठासीन अधिकारी का पद दिया गया है साथ ही वर्चुअल कोर्ट की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। मजिस्ट्रेट अनुज सिन्हा को एफटीसी (सी/डि) व गीतिका सिंह को अपर सिविल जज (सी/डि) तृतीय की अदालत का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें