फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अप्रिय घटना की सूचना पर पुलिस के घेरे में हुई शादी

Fri, 13 Feb 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो-34-पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी- संवाद
विज्ञापन
बीकापुर। वैवाहिक कार्यक्रम में अराजक तत्व विवाद कर सकते हैं ऐसी आशंका की सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम कोतवाली क्षेत्र के चौधरी पुर सेधूतारा गांव पहुंच गई। जहां देर रात विवाह संपन्न हुआ। सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बताया गया कि सुल्तानपुर के सोहगौली कुड़वार से बृहस्पतिवार की रात बरात चौधरीपुर सेधूतारा गांव में आई थी। विवाद की आशंका पहले से ही दोनों पक्षों को थी। मारपीट होने की आशंका की सूचना बीकापुर कोतवाली पुलिस को दी गई थी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया। उपनिरीक्षक अनुज सिंह ने बरातियों को भी सतर्क किया और शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने की अपील की। पुलिस की सक्रियता और सूझबूझ से शादी समारोह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
उप निरीक्षक ने बताया कि देर रात तक रुक कर वैवाहिक कार्यक्रम को संपन्न कराया गया। बताया कि करीब एक माह पहले यहां से वर पक्ष के गांव के पास सुल्तानपुर बरात गई थी वहां विवाद और मारपीट हुई थी। जिसको लेकर बराबर करने पर द्वारा बराबर करने में विवाद होने की आशंका जताई गई थी। बीकापुर पुलिस की सराहनीय तत्परता कि लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें