फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: वीरेंद्र बहादुर जिलाध्यक्ष व अमरनाथ महामंत्री बने

Fri, 13 Feb 2026 09:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
25 - आदर्श इंटर कॉलेज में मौजूद शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी - संगठन
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी का गठन आदर्श इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। इसमें वीरेंद्र बहादुर सिंह को जिलाध्यक्ष और अमरनाथ सिंह को जिला महामंत्री के पद पर चुना गया। तहसीलदार सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष और उमाशंकर शुक्ला को कार्यकारी जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिनेश चंद्र को जिला कोषाध्यक्ष तथा डॉ. सतीश सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार मिश्रा, सर्वेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. रंजीत सिंह, पंकज पाल और रंजना यादव सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन हुआ। सुरेश सिंह जिला सचिव, रणधीर सिंह जिला संगठन मंत्री तथा गोपाल संयुक्त मंत्री बनाए गए हैं। महानगर अध्यक्ष के रूप में अरविंद गुप्ता और महामंत्री के रूप में अक्षतेश्वर दूबे का चयन सर्वसम्मति से हुआ। संगठन के संरक्षक एवं पर्यवेक्षक तिलकधारी सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता और समर्पण पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें