फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामकथा कहेंगी परकोटा की दीवारें, अब तक 45 म्यूरल लगे

Fri, 04 Jul 2025 08:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर के चारों ओर 800 मीटर लंबे परकोटा का निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। परकोटा निर्माण का अब तक 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। परकोटा की दीवारें रामकथा कहती नजर आएंगी। इसके अलावा राम की मर्यादा, राम के आदर्श व अयोध्या की महिमा पर परकोटा की दीवारों पर दर्शायी जा रही हैं। परकोटा की दीवारों पर कुल 85 म्यूरल लग रहे हैं, अब तक 45 लग चुके हैं।
विज्ञापन

14 फीट ऊंचे परकोटा निर्माण में कुल आठ लाख घन फीट वंशीपहाड़पुर के लाल पत्थरों का इस्तेमाल किया जाना है। अब तक सात लाख घनफीट पत्थरों का इस्तेमाल किया जा चुका है। अब मात्र एक लाख घनफीट पत्थर लगाया जाना बाकी है। राम मंदिर समेत परकोटा में कुल 13 लाख घनफीट पत्थरों को लगाया जाना है। मंदिर में पत्थरों का काम पूरा हो चुका है, जबकि परकोटा में मात्र 20 फीसदी पत्थर लगाने का काम शेष है। यह काम सितंबर के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
वहीं परकोटा में कांस्य के म्यूरल लगाने का काम तेजी से चल रहा है। वंशी पहाड़पुर के लाल पत्थरों पर तांबे की प्लेट लगाई जा रही है, इस पर रामकथा के प्रसंग उकेरे जा रहे हैं। पत्थरों के आकार-प्रकार के अनुसार कांस्य के प्लेट का भी आकार-प्रकार तय किया गया है। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि 60 म्यूरल बनकर अयोध्या पहुंच चुके हैं, इनमें से 45 परकोटा में लगाए जा चुके हैं। शेष म्यूरल जल्द ही निर्मित होकर अयोध्या आ जाएंगे। अक्तूबर के अंत तक परकोटा निर्माण का काम पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें