फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सभी ग्राम पंचायतों में होगी डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के लिए डीएम निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि डिजिटल इंडिया मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षिक सशक्तीकरण के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर ग्राम पंचायत में आधुनिक तकनीक से युक्त डिजिटल लाइब्रेरी बच्चों, युवाओं और ग्रामीणों के लिए ज्ञान का केंद्र बनेगी। लाइब्रेरी में ई-बुक्स, शैक्षिक वीडियो, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सामग्री और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। भवन, बिजली और इंटरनेट की मूलभूत आवश्यकताओं की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित की जाए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पहले चरण में चयनित ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत की जाए। इसके अलावा पंचायत सचिवों और ग्राम प्रधानों को आवश्यक मार्गदर्शन व प्रशिक्षण देने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि यह पहल ग्रामीण युवाओं के लिए ज्ञान और सूचना की पहुंच आसान बनाएगी। डिजिटल समावेशन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें