फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार खत्म, दो रूट पर ट्रायल

Sat, 18 Apr 2026 09:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या डिपो से प्रयागराज जाने के लिए बस पर चढ़ते यात्री।
विज्ञापन
अयोध्या। दो माह से अयोध्या धाम बस अड्डे पर खड़ी 20 इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। शनिवार को परिवहन निगम ने लखनऊ और प्रयागराज रूट पर दो एसी ई-बसों का ट्रायल शुरू कर दिया। ट्रायल सफल रहने पर जल्द ही इन बसों का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अयोध्या से लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर के लिए 20 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें पहले ही आ चुकी थीं, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के चलते इनका संचालन शुरू नहीं हो पा रहा था। अब इन खामियों को दूर कर लिया गया है और बसों को सड़कों पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन ई-बसों के चलने से यात्रियों को आरामदायक और किफायती सफर मिलेगा। परिवहन निगम ने किराया भी तय कर दिया है। अयोध्या से लखनऊ तक 291 रुपये, प्रयागराज तक 316 रुपये, वाराणसी तक 442 रुपये और गोरखपुर तक 306 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। बसों में 51 यात्रियों के बैठने की सुविधा है और ये पूरी तरह वातानुकूलित हैं। साथ ही इनमें जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा और डिजिटल डिस्प्ले जैसी आधुनिक सुविधाएं भी दी गई हैं। एक बार फुल चार्ज होने पर ये बसें करीब 200 किलोमीटर तक चल सकती हैं, जिससे यह पर्यावरण के लिए भी बेहतर विकल्प मानी जा रही हैं।
एआरएम आदित्य प्रकाश ने बताया कि ट्रायल के दौरान बसों की परफॉर्मेंस पर नजर रखी जा रही है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही सभी रूटों पर नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। शनिवार को दो रूट पर संचालन किया गया।
विज्ञापन


यात्रियों ने लिया आरामदायक सफर का मजा
शनिवार को लखनऊ और प्रयागराज रूट पर चले ई-बस ट्रायल के दौरान यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। दोनों रूटों पर 70 से अधिक यात्रियों ने सफर किया। कंडक्टर के अनुसार, भीषण गर्मी के बीच एसी ई-बस में सफर कर यात्रियों ने राहत महसूस की और यात्रा को आरामदायक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें