फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कैथानी में दलित परिवार पर हमला, सात पर एफआईआर

Sat, 18 Apr 2026 09:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहावल। रौनाही थाने की ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद बड़ागांव के मजरे कैथानी में दलित परिवार के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रेमचंद की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


तहरीर में पीड़ित प्रेमचंद ने बताया कि गांव के दबंग मामूली विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया है। आरोप है कि घास चरते चरते बकरी घर में घुस गई। मुस्तकीम, जुबैर, शहजादी, सैयक, आमिर, भोलू और अल्मा समेत अन्य लोग एकजुट होकर प्रेमचंद के घर में घुसकर जातिसूचक गालियां देते हुए मारने पीटने लगे। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंची प्रेमचंद की मां और बहन को भी पीट दिया। रॉड और धारदार हथियार से किए हमले में बहन का सिर फट गया। प्रेमचंद को नाक और सिर पर चोट लगी है। आरोपियों ने पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है।
क्षेत्राधिकारी सदर अरविंद सोनकर ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सोनकर ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें