अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में पीएम उषा के साॅफ्ट काॅम्पोनेंट के तहत भौतिकी व इलेक्ट्राॅनिक्स विभाग में ‘सिमुलेशन टूल्स एंड टेक्निक्स‘ विषय पर कार्यशाला आयोजित हुई। चौथे दिन मुख्य वक्ता विश्वविद्यालय के भौतिकी व इलेक्ट्राॅनिक्स विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो. केके वर्मा रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सिमुलेशन तकनीक से अवगत कराते हुए इसके विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग से परिचित कराया।
उन्होंने सिमुलेशन साॅफ्टवेयर की बारीकियों से अवगत कराते हुए कहा कि आज हर क्षेत्र में इसकी उपयोगिता बढ गई है। कार्यशाला में प्रो. वर्मा ने इलेक्ट्रॉनिक सर्किट सिमुलेशन के लिए एलटी स्पाइस सॉफ्टवेयर, एंटीना तकनीक के लिए सीएसटी साॅफ्टवेयर व सोलर सेल की कार्यपद्धति के प्रति छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।
इस कार्यशाला में एकेटीयू, लखनऊ के प्रो. उपेंद्र कुमार ने ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीन लर्निंग व इनके साइबर सिक्योरिटी, स्वास्थ्य व अन्य क्षेत्र में उपयोग पर व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्रों के ऑॅर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीन लर्निंग पर पूछे गए प्रश्नों का सुगमता से समाधान किया। इस क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की।
कार्यशाला की शुरुआत भौतिकी व इलेक्ट्राॅनिक्स विभागाध्यक्ष व संयोजक प्रो. गंगाराम मिश्र के स्वागत भाषण से हुई। तकनीकी सत्र की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यशाला के सचिव डॉ. अनिल कुमार ने तकनीकी सत्रों का सार प्रस्तुत किया। कार्यशाला का संचालन डॉ. सिंधू सिंह ने किया। इस अवसर पर विभागीय शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।