फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मीटर लगाने में लापरवाही पर अधीक्षण अभियंता ने जताई नाराजगी

Sun, 14 Sep 2025 08:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में स्मार्ट मीटर लगाने में लापरवाही पर बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कार्यदायी संस्था मेसर्स पोलारिस के प्रोजेक्ट मैनेजर को पत्र लिखकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नोटिस में अधीक्षण अभियंता प्रदीप वर्मा ने कहा कि नौ सितंबर की समीक्षा में पता चला कि पांच लाख उपभोक्ताओं के सापेक्ष अब तक 46,019 स्मार्ट मीटर लगे हैं। जबकि, अधिशासी अभियंता, परीक्षण खंड के अनुसार कार्यदायी संस्था मीटर नहीं उपलब्ध करा रही है। अब तक लगे मीटरों में से 949 मीटर कम्युनिकेट और 1087 मीटर नॉन कम्युनिकेट श्रेणी में होने के कारण उपभोक्ताओं को बिल नहीं मिल पा रहा है।
वहीं, 7,685 मीटरों के सापेक्ष बिल जारी नहीं हो रहा है, जो कि 16.69% है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी के साथ विभाग की राजस्व हानि हो रही है। निर्देशों के बावजूद सरकारी दफ्तरों पर मीटर नहीं लग रहा है। सिर्फ 5% ट्रांसफार्मरों पर ही मीटर लग सका है, जबकि यह कार्य प्राथमिकता पर था। बार-बार निर्देशों के बावजूद कार्यदायी संस्था ने अयोध्या मंडल के लिए सर्किल इंचार्ज नियुक्त नहीं किया है, जिससे कार्यों की समीक्षा में असुविधा हो रही है और सूचनाएं समय से नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें