फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: छात्राओं ने देखा विज्ञान और वन्य जीवों का संसार

Wed, 25 Feb 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फ़ोटो 13- आंचलिक विज्ञान केंद्र का भ्रमण करतीं छात्राएं
विज्ञापन
तारुन। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तारुन की 100 छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर मंगलवार को लखनऊ पहुंची। इस दौरान उन्होंने प्राणी उद्यान और विज्ञान नगरी का दौरा कर विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों तथा वन्यजीवों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

छात्राओं ने आंचलिक विज्ञान केंद्र में विज्ञान के विविध प्रयोगों और मॉडलों को देखा। यहां आयोजित थ्री-डी मूवी शो ने विज्ञान को रोचक अंदाज में समझाया। उन्होंने भारतीय विज्ञान अनुसंधान केंद्र का भी अवलोकन किया। यहां वैज्ञानिकों ने उन्हें वायु, जल और मिट्टी में मौजूद प्रदूषकों की निगरानी के बारे में बताया। साथ ही, मानव स्वास्थ्य पर उनके प्रभावों की भी जानकारी दी गई।
छात्राओं ने शैक्षिक टूर के तहत नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वन्यजीवों को करीब से देखा। उनके बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें