फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: धावकों का जज्बा, प्रिंस व सुष्मिता ने मारी बाजी

Sun, 21 Sep 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
17-साकेत महाविद्यालय से निकली नमो युवा रन में शामिल धावक।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय से रविवार को नमो युवा रन का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 3700 धावकों ने रजिस्ट्रेशन कराया। दौड़ में लगभग एक हजार से ज्यादा धावकों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग में लगभग 255 व पुरुष वर्ग में लगभग 866 धावकों ने दौड़ में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में प्रिंस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 11 हजार रुपये का खिताब अपने नाम किया। अभिषेक यादव दूसरे और नितीश तीसरे स्थान पर रहे। वहीं गोलू मौर्या, विकास वर्मा, आयुष यादव, मंगला, विशाल, राकेश यादव और अरविंद ने भी शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में सुष्मिता पहले, प्रीति दूसरे और माधुरी तीसरे स्थान पर रहीं।
श्रेया, रचना मौर्या, कोमल, आयुषी, सुरभि चौहान और आयुषी सिंह ने भी सराहनीय प्रदर्शन कर प्रतिभा का परिचय दिया। इससे पहले पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, विधायक रामचंद्र यादव, सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह व एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि रामकथा पार्क में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। मंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है। खेलों से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें