फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मिट्टी ने रोशन की किरन की दुनिया

Mon, 24 Aug 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
मिट्टी का कुल्हड़ बनाती किरन देवी
विज्ञापन
अयोध्या। पति के निधन के बाद चार बच्चों की जिम्मेदारी संभालने वाली पूरा बाजार के अकवारा गांव की किरन देवी ने मिट्टी के काम को रोजगार का जरिया बनाया। पति के समय से चले आ रहे मिट्टी के बर्तन बनाने के काम को उन्होंने कुल्हड़ निर्माण के रूप में आगे बढ़ाया। एक मशीन से शुरू हुआ काम अब तीन मशीनों तक पहुंच गया है। कुल्हड़ निर्माण के साथ किरन खेती और पशुपालन से भी जुड़ी हैं। उनके पास तीन गाय हैं।
विज्ञापन




किरन देवी के पति पारंपरिक तरीके से मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते थे। उनके निधन के बाद परिवार की आय का यह जरिया भी बंद हो गया। चार बच्चों की परवरिश और पढ़ाई की जिम्मेदारी के बीच किरन ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़कर दोबारा रोजगार शुरू करने की राह चुनी। श्रीराम महिला स्वयं सहायता समूह से करीब डेढ़ लाख रुपये की सहायता मिली। इसी से उन्होंने कुल्हड़ बनाने की मशीन खरीदी और काम शुरू किया। किरन के बनाए कुल्हड़ों की आसपास के बाजारों के साथ चाय की दुकानों और होटलों में आपूर्ति होती है। नियमित मांग के चलते कारोबार से हर महीने 15 से 20 हजार रुपये तक की आमदनी हो रही है। इसी आय से वह परिवार का खर्च चलाने के साथ बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें