बाबा की भजन प्रस्तुत करतीं दिल्ली की गुनगुन।
भेलसर। रुदौली के रामलीला मैदान पर श्री श्याम भक्त मंडल रुदौली की ओर से छठा श्री श्याम महोत्सव का बृहस्पतिवार को समापन हो गया।
संकीर्तन की शुरुआत बाबा श्याम के महामंत्र के जाप से हुई, जिसके बाद भजनों की अमृतवर्षा हुई। दिल्ली से आईं गुनगुन दुबे और निहाल ठकरान के भजनों ने भक्तों को भावविभोर किया। इससे पहले कोलकाता से मंगाए गए फूलों से बाबा का भव्य शृंगार किया गया। दिव्य दरबार और ज्योत के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अंत में
बाबा श्याम को छप्पन भोग अर्पित कर इत्र की वर्षा की गई। इस अवसर पर श्री श्याम भक्त मंडल के सदस्य और बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।