फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: निशान यात्रा से शुरू हुआ श्री श्याम महोत्सव

Sat, 04 Apr 2026 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
निशान यात्रा निकालते श्री श्याम भक्त।
विज्ञापन
पूरा बाजार। श्रीश्याम मित्र मंडल पूरा की ओर से आयोजित तीसरे श्री श्याम महोत्सव और भजन संध्या का शुभारंभ शनिवार को निशान यात्रा के साथ हुआ। दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन के पहले दिन श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ नगर भ्रमण किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत रामलीला मैदान से हुई, जहां श्री श्याम निशान का पूजन किया गया। इसके बाद खाटू श्याम बाबा की पालकी की पूजा-अर्चना कर यात्रा रवाना की गई। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने 251 निशान लेकर जय श्री श्याम के जयकारों के साथ शोभायात्रा निकाली। निशान यात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर नई बाजार, हनुमानगढ़ी चौराहा और पुरानी बाजार होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंची। कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को भव्य श्याम संकीर्तन होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक राज कुमार लक्खा और वंदन मिश्रा प्रस्तुति देंगे। शाम को भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें