फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दिन भर खुला रहा राम जन्मभूमि परिसर का शिव मंदिर

Sun, 15 Feb 2026 08:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
20- राम मंदिर में सजा रामलला का विग्रह- ट्रस्ट
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में आस्था का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब राम जन्मभूमि परिसर स्थित शिव मंदिर पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए खुला रहा। राम की भक्ति में लीन रहने वाले राम मंदिर परिसर में शिव भक्ति का उल्लास छलकत रहा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राम जन्मभूमि परिसर स्थित कुबेरेश्वर महादेव व परकोटा में स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही अभिषेक, पूजन-अर्चन का क्रम प्रारंभ हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन




सामान्य दिनों में कुबेरेश्वर महादेव मंदिर व परकोटा का शिव मंदिर केवल पूजा-अर्चना के लिए खुलता है। महाशिवरात्रि पर रविवार को इन दोनों मंदिरों में राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से न सिर्फ विशेष अनुष्ठान किया गया बल्कि ट्रस्ट के पदाधिकारियों, कार्यदायी संस्था के कर्मियों और सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए मंदिर पूरे दिन खुला रहा। सभी ने शिव मंदिर में जलाभिषेक पूजन-अर्चन किया। ट्रस्ट की ओर से महाकाल मंदिर से बुलाए गए पुजारियों ने विशेष अनुष्ठान किया। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुग्ध, जल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्पों से भगवान शिव का अभिषेक किया गया।



दोनों शिवालयों में रुद्राभिषेक किया गया, जिसके यजमान भी बनाए गए थे। कुबेरेश्वर महादेव पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने सपत्नीक रद्राभिषेक किया। जबकि परकोटा स्थित शिव मंदिर में मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने अभिषेक किया। वहीं अंगद टीला पर विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज के संयोजन में पार्थिव शिवलिंग का पूजन और अभिषेक किया गया। इसके अलावा प्रतीकात्मक शिव-पार्वती विवाह भी संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें