फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चंपत राय से संतों की मुलाकातों का सिलसिला तेज

Mon, 13 Jul 2026 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में चल रहे घटनाक्रम के बीच संतों की चंपत राय से मुलाकातों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार सुबह ट्रस्ट अध्यक्ष के प्रतिनिधि महंत कमल नयन दास करीब आधा दर्जन संतों के साथ रामकोट स्थित तीर्थ क्षेत्र कार्यालय पहुंचे और चंपत राय से बंद कमरे में मुलाकात की। इस बैठक के बाद ट्रस्ट की भावी संरचना और संभावित बदलावों को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


इससे पहले भी संतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि से भेंट की थी। वहीं ट्रस्टी गोपाल राव भी लगातार अयोध्या के विभिन्न मठ-मंदिरों का दौरा कर संतों से मुलाकात कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने श्रीरामबल्लभाकुंज, हरिधाम गोपाल पीठ और बावन मंदिर पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया। इन लगातार हो रही मुलाकातों को ट्रस्ट से जुड़े संभावित बदलावों के संदर्भ में देखा जा रहा है। लगातार हो रही इन मुलाकातों ने अयोध्या के संत समाज और राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े भविष्य के निर्णयों को लेकर अटकलों का दौर तेज कर दिया है। फिलहाल सभी की नजर ट्रस्ट की आगामी बैठकों और संभावित फैसलों पर टिकी हुई है।

ट्रस्ट में संत के शामिल होने की अटकलें
- सूत्रों के अनुसार, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में अयोध्या के किसी प्रमुख संत को शामिल किए जाने की संभावना पर भी चर्चा चल रही है। जिन नामों की चर्चा है, उनमें जगद्गुरु वासुदेवाचार्य, महंत मिथिलेश नंदिनी शरण, अधिकारी राजकुमार दास समेत कुछ अन्य संतों के नाम भी सामने आ रहे हैं। हालांकि ट्रस्ट की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें