फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: स्टेशन पर अभेद्य रहा सुरक्षा घेरा, शहर की सड़कों पर भी पहरा

Mon, 23 Nov 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
65-- रामकथा पार्क के पास बैरियर तो लगा, लेकिन कोई वाहनों को रोकने के लिए नहीं दिखा सिपाही।  अमर
विज्ञापन
अयोध्या। सरयू-कमला एक्सप्रेस के उद्घाटन से पहले सोमवार को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी को देखते हुए स्टेशन के भीतर से लेकर बाहर की सड़कों तक सुरक्षा के बहुस्तरीय इंतजाम किए गए। प्लेटफॉर्म पर आम यात्रियों की आवाजाही नियंत्रित रही, वहीं शहर के पांच प्रमुख स्थानों पर यातायात डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन


स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर यात्री सुविधा केंद्र के पास मुख्य कार्यक्रम स्थल बनाया गया था। यहां बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी, जिस पर दिल्ली से होने वाले शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल, प्लेटफॉर्म, प्रवेश और निकास द्वारों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। आरपीएफ और जीआरपी के साथ स्थानीय पुलिस बल ने भी मोर्चा संभाला। स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही बम निरोधक दस्ते और श्वान दल से भी जांच कराई गई।

पांच रास्तों पर रोक, स्टेशन जाने के लिए बदला रास्ता

सुरक्षा व्यवस्था का असर शहर के यातायात पर भी दिखाई दिया। सुबह नौ बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक विद्याकुंड चौराहा से कनीगंज और रायगंज, कनीगंज तिराहे से रेलवे स्टेशन, जैन मंदिर तिराहे से कनीगंज-रायगंज, इकबाल अंसारी आवास तिराहे से अवध आगमन मार्ग और श्रीराम अस्पताल तिराहे से रेलवे स्टेशन की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। इन मार्गों पर आने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला गया। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी बदले हुए मार्गों से होकर पहुंचना पड़ा। स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आरपीएफ के 200 और जीआरपी के 150 अतिरिक्त जवान तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें