फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दूसरे की जमीन दिखाकर कर दिया बैनामा, तीन नामजद

Sat, 02 May 2026 09:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या के तिहुरा माझा में कुछ लोगों ने दूसरे की जमीन का बैनामा करके लाखों रुपये हड़प लिए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने विक्रेता समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एफआईआर में शहर के नाका मुजफ्फरा निवासी रामलाल जायसवाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्रवधू रोली जायसवाल और बेटे विवेक जायसवाल के नाम से तिहुरा माझा में 8166 वर्गफीट जमीन खरीदी थी। इस पर उन्होंने बाउंड्री भी करवा ली थी। सात मार्च को उस पर भवन बनाने के लिए वह लेखपाल और आर्किटेक्ट के साथ मौके पर गए तो पता चला कि विक्रेता बेचू यादव और मध्यस्थता करने वाले जंग बहादुर और राम सजीवन ने दूसरे की जमीन उन्हें बेच दी है और उनका काफी पैसा हड़प लिया है। उन्होंने आरोपियों से संपर्क किया तो वह लोग मारपीट पर उतारू हो गए। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि तिहुरा माझा निवासी बेचू यादव, माझा बरहटा निवासी राम सजीवन और जंग बहादुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें