फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर विवाद: "राम मंदिर की घटना निंदनीय, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा सच", बोले महामंडलेश्वर मदन मोहन दास

Tue, 30 Jun 2026 06:50 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

महामंडलेश्वर मदन मोहन दास ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से हर सनातनी आहत और दुखी है। उनका कहना था कि कुछ लोगों को यह अहंकार हो गया था कि मंदिर उन्होंने बनवाया है, जबकि यह नहीं भूलना चाहिए कि सब कुछ भगवान श्रीराम की कृपा से ही संभव हुआ है।
विज्ञापन
महामंडलेश्वर मदन मोहन दास। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद से अयोध्या पहुंचे महामंडलेश्वर मदन मोहन दास ने राम मंदिर से जुड़े हालिया घटनाक्रम को निंदनीय बताते हुए कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई सामने लाई जाएगी।

विज्ञापन


महामंडलेश्वर मदन मोहन दास ने कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सर्वोत्तम व्यवस्थाएं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मंदिर किसी एक व्यक्ति या संस्था का नहीं, बल्कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था और सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने भी 51 लाख रुपये का चेक देकर योगदान दिया था।

उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से हर सनातनी आहत और दुखी है। उनका कहना था कि कुछ लोगों को यह अहंकार हो गया था कि मंदिर उन्होंने बनवाया है, जबकि यह नहीं भूलना चाहिए कि सब कुछ भगवान श्रीराम की कृपा से ही संभव हुआ है। सब करने वाले केवल राम हैं, मनुष्य तो मात्र माध्यम है।
विज्ञापन


महामंडलेश्वर ने कहा कि पूरे मामले का सच सामने आना चाहिए और यदि किसी स्तर पर कोई अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, इसलिए उसके प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें