फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक कर रही पुलिस

Sat, 11 Apr 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
हिसामुद्दीन पुर में इनायतनगर की मिशनशक्ति टीम।
विज्ञापन
मिल्कीपुर/अमानीगंज। थाना इनायतनगर पुलिस की मिशनशक्ति टीम महिलाओं और बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गांव-गांव पहुंच रही है।
विज्ञापन


महिला उप निरीक्षक आकांक्षा प्रजापति और सोनाली गुप्ता, उप निरीक्षक कमलेश कुमार, महिला सिपाही ममता सिंह और कामिनी कुशवाहा की टीम किनौली, इनायतनगर बाजार, मिल्कीपुर, पलिया और हिस्सामुद्दीपुर जैसे कई गांवों में पहुंची। साइबर बुलिंग से संबंधित 1090 का एक वीडियो दिखाकर साइबर सुरक्षा के प्रति सचेत किया। वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड लाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 जैसी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं से भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन

अमानीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक खंडासा पुलिस ने शनिवार को मिशन शक्ति के तहत कामाख्या भवानी इंटर कॉलेज मेंहदी में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। महिला पुलिस कर्मियों ने विद्यालय की छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना के फायदे, आवेदन करने आदि के विषय में विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल दिव्यांशी सचान, आकांक्षा दुबे, रीना यादव, पूजा सिंह, पूजा दीक्षित मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें