फोटो 23-परिजनों से मिल चेक देते सांसद-संवाद
मिल्कीपुर। विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर के सपा नेता स्व. मदन यादव के परिजनों को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आर्थिक सहायता प्रदान की है। शनिवार को सांसद अवधेश प्रसाद सोन का पुरवा पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और सहायता राशि का चेक दिया। दरअसल 11 मई 2025 को सड़क दुर्घटना में सपा नेता मदन यादव की मौत हो गई थी। इस दुख की घड़ी में दिवंगत नेता के परिजनों के साथ पूरी पार्टी खड़ी हुई। सांसद अवधेश प्रसाद ने भी परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अमित प्रसाद, नगर पंचायत कुमारगंज के चेयरमैन विकास सिंह (छोटू), लवलेश पांडेय, रामजी पाल, आजाद सिंह चौहान, सुनील कोरी, गुलाब सिंह यादव, देवराज यादव, अर्पित पांडेय समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।