फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हड्डी के सर्वाधिक ऑपरेशन करने पर डॉ. राकेश सम्मानित

Sat, 24 Jan 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
18-लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर सम्मानित होते डॉ. राकेश कुमार राय।-स्वयं
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश में हड्डी से जुड़े सर्वाधिक ऑपरेशन करके राजकीय श्रीराम चिकित्सालय के ऑर्थो सर्जन डॉ. राकेश कुमार राय ने जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर शनिवार को लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया है। श्रीराम चिकित्सालय में पिछले कई वर्षों से डॉ. राकेश कुमार की तैनाती है। कम संसाधनों के बीच बेहतर ऑपरेशन करके वह जिला स्वास्थ्य समिति की बैठकों में प्राय: चर्चा में रहते हैं। उन्होंने हड्डी के 1351 ऑपरेशन किए हैं। इनमें 1150 बड़े और 201 छोटे ऑपरेशन हैं। इसी उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित करने के लिए शनिवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल बुलाया गया था। वहां पर अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन घोष और महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. रतन पाल सिंह ने उन्हें सम्मानित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके वर्मा, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रामकिशोर, ईएनटी सर्जन डॉ. सौम्य तिवारी, अस्पताल प्रबंधक शिशिर श्रीवास्तव आदि ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें