फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: इसी माह बनकर तैयार हो जाएगा आधुनिक उप निबंधक कार्यालय

Mon, 16 Mar 2026 10:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। तहसील मिल्कीपुर में नए उप निबंधक कार्यालय (सब रजिस्ट्रार ऑफिस) का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। यह कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिसकी कुल अनुमानित लागत 2.28 करोड़ रुपये है। यह परियोजना स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी, क्योंकि वर्तमान में उप निबंधक कार्यालय अस्थायी व्यवस्था में सिंचाई विभाग के भवन में संचालित हो रहा है, जहां पहुंचना और सुविधाएं दोनों ही सीमित हैं ।
विज्ञापन

यह निर्माण कार्य 11 सितंबर 2024 को शुरू हुआ था। आवास विकास परिषद अयोध्या की निर्माण इकाई-चार इसकी जिम्मेदारी संभाल रही है। परिसर में ट्यूबवेल, पंप रूम, बाउंड्री वॉल, एमएस गेट, टॉयलेट ब्लॉक, कैंटीन, शेड, सोलर जनरेटर सिस्टम, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग रोड, आंतरिक ड्रेन, स्टॉर्म वाटर ड्रेन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, बाह्य विद्युतीकरण, मिट्टी भराई और बाह्य विद्युत कनेक्शन जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। फायर फाइटिंग सिस्टम और आंतरिक विद्युतीकरण की सुविधाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं। यह परिसर आम जनता की रजिस्ट्री, प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों को आसान और तेज बनाने में मददगार साबित होगा।
डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि परियोजना की समय-सीमा निर्धारित है। निर्माण कार्य को 31 मार्च 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद कार्यालय पूर्ण रूप से चालू हो जाएगा, जिससे मिल्कीपुर और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें