फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: विधायक ने जनसमस्याओं पर दिखाया कड़ा रुख

Tue, 26 May 2026 09:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने शहर की जनसमस्याओं पर अधिकारियों को कड़ा रुख दिखाया है। उन्होंने नगर निगम और बिजली निगम के अधिकारियों को जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। सर्किट हाउस में नगर आयुक्त और बिजली विभाग के मुख्य अभियंता के साथ उन्होंने बैठक की। विधायक ने कहा कि जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रवर्तन दल की कार्यशैली पर नाराजगी जताई और बिना अनुमति कार्रवाई न करने को कहा। बरसात से पहले नालों की सफाई, गंदगी और जलभराव दूर करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


बिजली विभाग की समीक्षा में अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज पर कड़ी फटकार लगाई। शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे और ग्रामीण में 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। जर्जर तारों को बदलने और खराब ट्रांसफार्मरों को समय पर ठीक करने के निर्देश भी दिए गए। वेद प्रकाश गुप्ता ने अधिकारियों को जनहित को प्राथमिकता देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें