25- मेडिकल कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते एमबीबीएस के विद्यार्थी।- मेडिकल कॉलेज
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज का पांचवां वार्षिकोत्सव विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने बताया कि यह महोत्सव छात्रों के अकादमिक, सांस्कृतिक, खेल व रचनात्मक विकास को एक साझा मंच प्रदान करने का सार्थक प्रयास रहा। कार्यक्रमों में छात्रों ने नृत्य, संगीत व नाट्य के माध्यम से अपनी सृजनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। सोलो डांस, डांस डुओ, ग्रुप डांस, फोक डांस जैसी प्रस्तुतियों में छात्रों ने सामूहिक समन्वय और सांस्कृतिक विविधता का प्रभावी प्रदर्शन किया। इसके बाद आयोजित कार्यशाला में छात्रों को सुरक्षित वातावरण में बुनियादी चिकित्सकीय कौशलों से परिचित कराया गया। बेसिक लाइफ सपोर्ट सत्रों में आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक कदमों की व्यावहारिक जानकारी दी गई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह मर्तोलिया, डॉ. स्नेहांशु शुक्ला, डॉ. अरविंद कुमार,डॉ. प्राची सिंह, डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी रवि सिंह, डॉ. अंजुमन चौधरी आदि मौजूद रहे।