फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या में मीट सप्लाई पर विवाद, स्टेशन परिसर में हंगामा

Mon, 02 Feb 2026 10:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। धर्मनगरी में एक बार फिर मीट सप्लाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के पास ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी के कर्मचारियों के साथ अभद्रता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक मीट की सप्लाई किए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों के माध्यम से नॉनवेज खाद्य सामग्री की आपूर्ति की जा रही थी, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। यह घटना अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन परिसर में हुई बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अयोध्या धाम में पहले ही नॉनवेज की ऑनलाइन आपूर्ति पर रोक लगाई जा चुकी है। इस नियम के उल्लंघन के कारण ही यह विवाद उत्पन्न हुआ। सहायक खाद्य आयुक्त मानिकचंद ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी होटल या रेस्टोरेंट की ओर से ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत नॉनवेज की आपूर्ति की गई है, तो उस पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई नजीर बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें