फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भोर में ही फेल हुई मेन सप्लाई, तीन घंटे तक रहा बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अयोध्या। जिले में शुक्रवार की भोर में मौसम का मिजाज अचानक बदलने से शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली संकट उत्पन्न हो गया। तेज हवा और बारिश के चलते कई स्थानों पर मेन सप्लाई फेल हो गई, जिससे करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान उपभोक्ताओं को कई तरह से परेशानियों का सामना करना पड़ा।

शहर में सुबह लगभग पांच बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। इसके चलते मेन लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। सभी बिजली उपकेंद्र से जुड़े सोशल मीडिया ग्रुपों में इसकी सूचना प्रसारित की गई। इस कारण शहर के कई मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति ठप हो गई। सुबह के समय बिजली गुल होने से लोगों के घरेलू कामकाज प्रभावित हुए। पेयजल संकट भी खड़ा हो गया। कई इलाकों में लोग बिजली विभाग के कंट्रोल रूम पर फोन कर जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन






नियावां निवासी राजेश गुप्ता ने बताया कि सुबह अचानक बिजली जाने से काफी परेशानी हुई। पानी का मोटर नहीं चल सका, जिससे घरेलू काम प्रभावित रहे। दफ्तर जाने की तैयारी में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, बारिश थमने के बाद बिजली विभाग की टीमों ने फॉल्ट तलाशने और मरम्मत कार्य शुरू किया। करीब तीन घंटे बाद अलग-अलग क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन






अधिक्षण अभियंता विनय कुमार ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण मेन लाइन में फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई थी। विभागीय टीमों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य कराया और चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। उन्होंने मौसम खराब होने के दौरान उपभोक्ताओं से सावधानी बरतने की अपील है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें