फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रिटायरमेंट के एक दिन पहले किया भूमि आवंटन

Sun, 01 Feb 2026 08:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो-45 नवीन सब्जी मंडी रुदौली के धर्म कांटे पर सब्जी बेचते व्यापारी-संवाद
विज्ञापन
भेलसर। नवीन सब्जी मंडी रुदौली में शुक्रवार रात मंडी सचिव शत्रुघ्न लाल ने सेवानिवृत्त होने से एक दिन पहले चार नए लोगों को धर्मकांटा के बगल की भूमि आवंटित कर दी। मंडी गेट पर स्थित धर्म कांटा के कथित आवंटन की खबर फैलते ही व्यापारी भड़क गए।
विज्ञापन

व्यापारियों का आरोप है कि मंडी सचिव शत्रुघ्न लाल 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने वाले थे। उन्होंने शुक्रवार की रात चार नए लोगों को धर्मकांटा के बगल की भूमि आवंटित कर दी। व्यापारियों ने मंडी परिसर में एकत्र होकर विरोध शुरू कर दिया। हालात को भांपते हुए मंडी सचिव अपने आवास से बाहर नहीं निकले। बताया जा रहा है कि नवीन मंडी रुदौली में आवंटन को लेकर दो माह से विवाद चल रहा था। व्यापारी वर्षों से मंडी में फल, सब्जी, आलू-प्याज और कमीशन एजेंट का कार्य कर रहे हैं। उनका आरोप है कि नियमों की आड़ में उन्हें बेदखल करने की साजिश की जा रही है। पहले डिवाइडर आवंटन का प्रयास किया गया लेकिन विरोध के चलते वह सफल नहीं हो सके। किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ने आरोप लगाया कि मंडी सचिव ने करीब 18 व्यापारियों से भूमि आवंटन के नाम पर लाखों रुपये वसूले रखे थे, लेकिन विरोध के चलते आवंटन नहीं कर सके। व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए डिवाइडर आवंटन से उन्हें पीछे हटना पड़ा। मंडी सचिव शत्रुघ्न लाल से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। उप जिलाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि धर्म कांटा अथवा डिवाइडर पर किसी प्रकार का आवंटन नियमों के अनुसार नहीं किया जा सकता। यदि ऐसा किया गया है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें