फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महिलाओं को पोषण का महत्व बताया

Sun, 19 Apr 2026 08:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
बालापुर में स्वस्थ्य सखी अ​भियान पर निकलीं।
विज्ञापन
तारुन। बालापुर में रविवार को सही पोषण, देश रोशन अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वास्थ्य सखी पूजा तिवारी ने दीक्षा महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पोषण पखवाड़े के उद्देश्य और महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में समूह सखी सिंधुजा वर्मा, उषा तिवारी, गीता देवी, रीना वर्मा, कुसुम तिवारी और जानकी देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। सखी पूजा तिवारी ने महिलाओं को हरी सब्जियां और मौसमी फल खाने की सलाह दी। उन्होंने पालक, सहजन, मेथी और लौकी जैसी सब्जियों को विटामिन व आयरन का अच्छा स्रोत बताया। पपीता, अमरूद और केला जैसे फल भी इन्हीं पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनके नियमित सेवन से एनीमिया जैसी बीमारियों से बचाव होता है। साथ ही, बच्चों और किशोरियों का शारीरिक व मानसिक विकास भी बेहतर होता है। उन्होंने संतुलित आहार, मोटे अनाज और व्यक्तिगत स्वच्छता को भी पोषण का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। इस दौरान समूह की महिलाओं ने भी पोषण संबंधी अपने अनुभव साझा किए और अभियान में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें