फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चौपाल में शिक्षकों से जिम्मेदारी निभाने का आह्वान

Sun, 19 Apr 2026 08:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बाजार। मवई ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चन्द्रामऊ रसीद पट्टी में रविवार को शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। इस बैठक में सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई और टॉपर बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाध्यापक रोहित कुमार ने किया। मुख्य अतिथि बीईओ रमाकांत राम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीईओ ने कहा कि सरकार परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना चाहती है। उन्होंने डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये प्रति छात्र, पौष्टिक आहार, निशुल्क पाठ्यपुस्तकें और ऑनलाइन प्रवेश जैसी सुविधाओं का उल्लेख किया। इसका उद्देश्य कॉन्वेंट स्कूलों के बच्चों को भी सरकारी विद्यालयों की ओर आकर्षित करना है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को बेहतर शैक्षिक माहौल और अच्छी शिक्षा देने का आह्वान किया।
नोडल दिलीप कुमार तिवारी ने बताया कि निपुण भारत मिशन के तहत सरकारी विद्यालयों की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने मिशन कायाकल्प और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने शिक्षकों से अभिभावकों से मिलकर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया, ताकि शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि आमिर खान सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें