फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: श्रद्धालुओं के लिए खास होगी हनुमान चालीसा की म्यूरल वॉल

Thu, 17 Sep 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सरयू किनारे राजघाट के पास 22.72 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहा नया पर्यटन केंद्र दीपोत्सव से पहले पर्यटकों के लिए तैयार हो जाएगा। परियोजना का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है और इसे अक्तूबर 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। केंद्र में एम्फीथिएटर, फूड प्लाजा, कैफे और हनुमान चालीसा की म्यूरल वॉल प्रमुख आकर्षण होंगे।
विज्ञापन

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि केंद्र से अयोध्या के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। एम्फीथिएटर में 150 से 200 लोगों के बैठने की क्षमता होगी, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। दीपोत्सव के साथ यह केंद्र पूरे वर्ष पर्यटकों के लिए उपयोगी रहेगा।
अपर मुख्य सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन अमृत अभिजात ने बताया कि परियोजना से श्रद्धालुओं को सरयू किनारे नया अनुभव मिलेगा और अयोध्या के पर्यटन परिदृश्य का विस्तार होगा। इसमें आठ दुकानों वाला फूड प्लाजा और अन्य सार्वजनिक सुविधाएं भी होंगी। इससे रामायण सर्किट में भी नया आकर्षण जुड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष दीपोत्सव के दौरान करीब 2.85 करोड़ पर्यटक अयोध्या पहुंचे थे। इस वर्ष पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें