फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 7600 दीपों से जगमगाया अवध विश्वविद्यालय

Thu, 17 Sep 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
दीपों से जगमग दिखा परिसर।
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक परिसर में बृहस्पतिवार को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत 7600 दीप जलाए गए। संबद्ध महाविद्यालयों में सात अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के साथ भाषण प्रतियोगिताएं और नशामुक्त भारत अभियान आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक हुई। कुलपति ने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना है। इसके तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ और विकसित भारत की संकल्पना विषय पर भाषण प्रतियोगिता तीन स्तरों पर होगी। पहले महाविद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। जिला स्तर पर चयनित छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और विजेताओं को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।
कुलपति ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को नशामुक्त भारत अभियान में भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने प्राचार्यों को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद प्रतिभागियों और विजेताओं का विवरण, उपस्थिति पत्रक, फोटो और आख्या पांच अक्तूबर तक विश्वविद्यालय में उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, एनएसएस समन्वयक प्रो. आशुतोष सिंह समेत संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें