फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शादी से मना करने पर फंदे से झूल गई युवती

Sat, 28 Feb 2026 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कैंट कोतवाली क्षेत्र के रेतिया निवासी प्रेमी के शादी से मना करने पर युवती ने मौत को गले लगा लिया। शनिवार सुबह लगभग 11 बजे उसका शव कमरे में ही फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

रेतिया निवासी कोमल निषाद (22) के मां की पहले मौत हो चुकी थी। परिवार में उसके पिता और भाई हैं, जो खेती करके जीवनयापन करते हैं। उसका पड़ोस में ही रहने वाले सावन निषाद से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के अनुसार परिवार के लोगों को भी इसकी जानकारी थी। शुक्रवार शाम सावन निषाद कोमल के घर आया था। परिजनों ने उसे पकड़ा तो जल्द ही उसने शादी का वादा किया। इसके बाद ही शाम को वह घर से कहीं चला गया।
आरोप है कि शनिवार की सुबह उसने कोमल को फोन करके शादी से मना कर दिया। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। सुबह लगभग 11 बजे खेत से लौटने पर उसके पिता व भाई को उसका शव फंदे से लटकता मिला तो दंग रह गए। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों से तहरीर मांगी गई है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करके जांच की जाएगी। परिजन व स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें