फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हनुमन्निवास के वयोवृद्ध महंत का साकेतवास, दी गई जलसमाधि

विज्ञापन
साकेतवासी महंत की अंतिम शोभायात्रा में शामिल संत-महंत। - फोटो : साकेतवासी महंत की अंतिम शोभायात्रा में शामिल संत-महंत।
विज्ञापन
अयोध्या। हनुमन्निवास के वयोवृद्ध महंत सियाशरण (80) का बुधवार रात 11:30 बजे साकेतवास हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। अस्वस्थता के चलते ही उन्होंने पहले ही आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण को अपना उत्तराधिकारी घोषित करते हुए विधि-विधान से हनुमन्निवास की महंती सौंप दी थी।
विज्ञापन

महंत मिथिलेश नंदिनी की गणना देश के प्रसिद्ध मनीषियों में होती है। बृहस्पतिवार सुबह मिथिलेश नंदिनी के संयोजन में अंतिम शोभायात्रा निकाल कर साकेतवासी महंत को लक्ष्मण घाट पर सरयू में जल समाधि दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में महंत मैथिलीरमण शरण, जगद्गुरु वासुदेवाचार्य, महंत रामशरण दास, महंत वैदेही वल्लभ शरण, अधिकारी राजकुमार दास, महंत रामदास, महंत रामकुमार दास, हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास शामिल रहे। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पार्षद अनुजदास भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें