फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आस्था के तापमान पर सूरज की तपिश का असर

Mon, 28 Apr 2025 10:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सूरज की तपिश से तापमान लगातार बढ़ रहा है। सुबह नौ बजे से ही तेज धूप हो रही है। दिन का तापमान 38 से 40 डिग्री तक पहुंच गया है। सूरज की तपिश का असर आस्था के तापमान पर भी पड़ रहा है। रामलला के दर्शनार्थियों की घटती संख्या इसका संकेत दे रही है। रामजन्मोत्सव के बाद से दर्शनार्थियों की संख्या में गिरावट आई है। दर्शनार्थी घटे हैं तो कारोबार भी घटा है।
विज्ञापन


रामजन्मोत्सव के मुख्य पर्व छह अप्रैल के बाद से रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या में काफी कमी आई है। इसका कारण तेज गर्मी, गांवों में गेहूं की कटाई को बताया जा रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही रामजन्मभूमि दर्शन पथ पर श्रद्धालुओं की संख्या बेहद कम हो जाती है। दोपहर होते-होते दर्शन के लिए कतार में गिने-चुने श्रद्धालु नजर आते हैं। वहीं सुबह व शाम को श्रद्धालुओं की भीड़ से दर्शनपथ गुलजार रहता है।
बरेली से आए अनिल अग्रवाल ने बताया कि रामलला के दर्शन बड़े ही सुगमता से हुए हैं। भीड़ बिल्कुल नहीं है। पर्यटन विभाग के एक गाइड ने बताया कि इन दिनों श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम हुई है। गर्मी व तेज धूप की वजह से लोग कम आ रहे हैं। एनआरआई व विदेशी श्रद्धालु भी घटे हैं। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या कुछ खास नहीं घटी है। सामान्य दिनों में 70 से 80 हजार श्रद्धालु आ रहे हैं जबकि वीकेंड पर यह संख्या एक लाख से ऊपर पहुंच जाती है।
विज्ञापन


कपड़ा व्यापारी विजय साहू ने बताया कि सुबह से धूप काफी तेज हो जाती है। सात दिनों से दोपहर का व्यापार लगभग खत्म हो गया है। दोपहर में ग्राहक नहीं निकल रहे हैं। रामनवमी से ही व्यापार में कमी आई है। धार्मिक वस्तुओं के विक्रेता नवमी गुप्ता ने बताया कि अब रामलला के चित्रों व अन्य धार्मिक वस्तुओं की बिक्री करीब तीन गुना घट गई है। दिन भर में मुश्किल से रामलला के 20 चित्र बिक रहे हैं। इसका कारण तेज धूप व गर्मी ही है। हनुमानगढ़ी के प्रसाद व्यवसायी विकास ने बताया कि सुबह-शाम श्रद्धालु आ रहे हैं, दोपहर में भीड़ न के बराबर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें