32- कृषि विश्वविद्यालय के 27वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करतीं प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन प
कुमारगंज/मिल्कीपुर। विकसित भारत का सपना तभी सफल होगा, जब कृषि के क्षेत्र में भारत सशक्त बनेगा। किसानों की आय बढ़ाने और उचित मूल्य दिलाने का हमेशा प्रयास करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी व आत्मनिर्भरता के लिए ड्रोन दीदी योजना की शुरुआत की है। आज महिलाएं नवाचार को अपनाकर कृषि के क्षेत्र में एक नई पहचान बना रही हैं। यह बातें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहीं।
वह रविवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 27वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि हमारा देश गरीब है और सबके पास हुनर है लेकिन इसका उपयोग कोई नहीं करता है। कई वर्षों से महिलाएं घर का काम निपटाने के बाद बाहर निकलतीं हैं, सीखती हैं, विभिन्न उत्पाद बनाती हैं और बाजारों तक पहुंचाती हैं। कृषि क्षेत्र में महिलाओं को जोड़ने से बड़ा फायदा होता है और बच्चे कुपोषण से मुक्त होते हैं।