14- राम मंदिर में सजा राम दरबार- ट्रस्ट
अयोध्या। राम नगरी में राजाराम की आरती का लाइव प्रसारण शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। दूरदर्शन ने परिसर में स्थायी सेटअप स्थापित कर दिया है। हालांकि, कुछ तकनीकी अड़चनें आ रही हैं, जिसके चलते लाइव प्रसारण शुरू नहीं हो पा रहा है। ध्वजारोहण समारोह यानी 25 नवंबर से पहले श्रद्धालु राजाराम की आरती के लाइव प्रसारण के भी साक्षी बन पाएंगे। अभी तक दूरदर्शन की ओबी वैन के जरिये रामलला की शृंगार आरती का लाइव प्रसारण किया जाता था, लेकिन अब ओबी वैन हटा ली गई है। वेब टेक के माध्यम से अभी रामलला की आरती का सजीव प्रसारण किया जा रहा है। स्थायी सेटअप का संचालन अभी शुरू नहीं हो सका है। इसका ट्रायल चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह संपूर्ण तकनीकी व्यवस्था (स्थायी सेटअप की स्थापना) एक प्राइवेट एजेंसी ने की है, लेकिन नेटवर्क और लिंकिंग में बार-बार आ रही दिक्कतों के चलते ट्रायल सफल नहीं हो पा रहा है। संबंधित एजेंसी के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम लगातार सुधार में जुटी है।