फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नाला की होगी सफाई, कराया जाएगा शादी घर का निर्माण

Thu, 01 May 2025 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। निषादराज और मां पाटेश्वरी वार्ड में नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं पूछकर विकास कार्य को लेकर उनके सुझाव लिए। बुधवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने नगर निगम के अमले के साथ दोनों वार्ड का निरीक्षण किया। मां पाटेश्वरी वार्ड के तिराहे पर नाला में कूड़ा भरा देख कर नाराजगी जताई। गली में डूडा का बदहाल सामुदायिक केंद्र नजर आया। इस पर नगर आयुक्त को मरम्मत कराकर बरात घर अथवा चिकित्सा केंद्र में तब्दील करने के पत्राचार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पार्षद प्रतिनिधि अजय पांडेय ने पानी की टंकी के पास नाले की सफाई और आर्मी बाउंड्री नया पुरवा से पुलिया तक नाले को ढंकने का मसला उठाया। महापौर ने मुख्य सफाई निरीक्षक कमल कुमार को बुलाया और नाला गैंग लगाकर तत्काल सफाई कराने की हिदायत दी। पंडारीवीर मंदिर के पास श्रद्धालुओं आस्था को देखते हुए नियमित सफाई कराने, दुर्गा मंदिर पर लाइट लगवाने का निर्देश दिया। काली माता के चौरा के पास उपलब्ध पांच हजार वर्ग फिट पर शादी घर निर्माण की मांग नागरिकों नीरज दद्दा, सुरजीत, पंकज, सोनू निषाद, बल्लू, अनिल सोनकर ने रखी, जिस पर महापौर ने प्रस्ताव तैयार करने का वादा किया। तारादेवी ने सीवर के गलत कनेक्शन की शिकायत की।
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि इस मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राममणि शुक्ला, भाजपा के मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, राम का घर टीम की प्रमुख एकता भटनागर, महासचिव दीपक पांडेय, रूबी, विजय लक्ष्मी सिंह, राहुल सिंह भी साथ रहे और नगर के विकास को लेकर सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें