फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सिजेरियन करने वाले डॉक्टर का नहीं चला पता, अस्पताल सील

Wed, 18 Jun 2025 09:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान ने बुधवार को तारुन के नंसा बाजार में संचालित आरोग्य चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। मौके पर एक महिला का सिजेरियन प्रसव तो हुआ था, लेकिन वह सिजेरियन करने वाले सर्जन का नाम नहीं बता पा रही थी। कोई चिकित्सक भी यहां नहीं मिला। साथ ही अन्य तमाम खामियां भी मिलीं। इसलिए संबंधित अस्पताल को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि एक आशा बहू ने सूचना दी थी कि आरोग्य चिकित्सालय में कुछ आशा बहू प्रसव करवाती हैं। इसलिए अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मुकद्दर अली की पत्नी सलमा भर्ती थीं, जिनका मंगलवार की रात लगभग आठ बजे सिजेरियन प्रसव हुआ था। निरीक्षण के समय न तो कोई डॉक्टर मिला ना ही लाभार्थी ऑपरेशन करने वाले सर्जन का नाम बता सकी। हॉस्पिटल के घरेलू फ्रिज में एक यूनिट खून मिला और एक यूनिट खून का रैपर पाया गया, जिसे भर्ती मरीज को चढ़ाया जा चुका था।
मौके पर दवाएं एक्सपायर मिलीं। यह मरीज अस्पताल आने से पहले पास में ही स्थित बदरुल हसन के घर पर प्रसव के लिए गई थी। इसलिए टीम के साथ बदरुल हसन के घर पर छापा मारा गया। महिला ने बताया कि एक दिन पहले सलमा उनके घर पर प्रसव के लिए गई थी, जहां उनकी हालत काफी खराब हो गई। बदरुल हसन का घर प्रसव के मानकों के विपरीत था। कई औजार भी वहां पाए गए।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि यह महिला गैरकानूनी ढंग से प्रसव करा रही थी। इसलिए उसके खिलाफ तारुन थाने पर केस दर्ज कराया है। आरोग्य चिकित्सालय की ओटी सील कर दी गई है। मामले की जांच कराकर अन्य विधिक कार्रवाई कराई जाएगी। निरीक्षण के समय नोडल अधिकारी डॉ. संदीप शुक्ला, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश चौधरी, डॉ. वीपी त्रिपाठी, डीपीएम रामप्रकाश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें