अयोध्या। शूटिंग रेंज के खिलाड़ियों का मंगलवार को मंडलायुक्त राजेश कुमार ने उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर मार्गदर्शन और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने जिले में पिछले पांच वर्षों से संचालित शूटिंग रेंज के प्रशिक्षण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यहां के खिलाड़ी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष लगभग 10 से 12 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई कर रहे हैं, जो जिले के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहे हैं। ये खिलाड़ी कठिन मेहनत और नियमित प्रशिक्षण से जिला, राज्य, प्री-राज्य तथा प्री-राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने प्रशिक्षक शनि कुमार वर्मा की सराहना करते हुए कहा कि समर्पित प्रशिक्षक के कारण अयोध्या से पदक आना निश्चित है। प्रशिक्षक की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से खिलाड़ी बेहतर स्कोर और पदक प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर अयोध्या शूटिंग रेंज के उमंग पाठक, राजवीर रावत, फाल्गुनी चौधरी, वत्सल राय, प्रवीण त्रिपाठी, संजल चौरसिया, राजवीर मौर्य, पावनी गिरी, ईशा मेहताब और आराध्या मौर्य भी मौजूद थे। स्पोर्ट्स शिक्षक धर्मेंद्र कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।